
Mumbai (Pune):
15 जून 2025 को पुणे के कुंडमाला क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय दोपहर करीब 3:30 बजे पुल पर सैकड़ों लोग और दोपहिया वाहन मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल करीब पांच मिनट तक हिलता रहा और फिर अचानक गिर गया। इसमें कुल 32 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है और ICU में भर्ती कराया गया 50 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
घटना के बाद NDRF, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन ने तेजी से बचाव कार्य शुरू किया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सभी नदी पुलों का संरचनात्मक ऑडिट कराने का आदेश दिया और बताया कि 10 जून को ही इस पुल की मरम्मत के आदेश जारी किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से बात कर हादसे पर दुख जताया।
इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है:
- सोमनाथ लक्ष्मण गायकवाड़ (32 वर्ष)
- जावेद अकबर मुलानी (30 वर्ष)
- पार्शुराम बंसीलाल चव्हाण (30 वर्ष)
- लक्ष्मण उर्फ मनोहर मारुति सावंत (55 वर्ष)
इनके शवों को NDRF की टीम ने नदी से बरामद किया। हादसे के बाद सांसद सुप्रिया सुळे ने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। एक छोटी बच्ची ने बताया कि उसने अपने पिता को बहुत ढूंढ़ा, लेकिन वे अब तक नहीं मिले – यह बयान हादसे की त्रासदी को और भी गहरा बना देता है।
