THE AYODHYA TIMES

DESH KI TAZZA NEWS

UP News: काशी में गंगा की पावन धारा के बीच असद ने अपनाया सनातन धर्म, बोले– बचपन से थी पूजा-पाठ की इच्छा

UP News

Varanasi News : काशी में गंगा की पावन लहरों के बीच एक युवक ने अपने जीवन का अहम निर्णय लिया। मध्य प्रदेश से काशी पहुंचे युवक ने पूरे विधि-विधान के साथ सनातन धर्म को अपनाया। गंगा के बीच नाव पर 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुद्धिकरण और पूजन की प्रक्रिया पूरी की गई।

विस्तार से जानिए पूरी खबर, क्यों लिया यह फैसला

UP News: मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला असद खान अब सनातन धर्म में प्रवेश के बाद अथर्व त्यागी के नाम से पहचाना जाएगा। काशी पहुंचकर उसने पारंपरिक और शास्त्रीय विधि के अनुसार घर वापसी की। इस दौरान गंगा के मध्य नाव पर पंचद्रव स्नान कराया गया, गंगा पूजन हुआ और वैदिक रीति से शुद्धिकरण संस्कार संपन्न किया गया।

शुद्धिकरण के बाद गौरी-गणेश पूजन कराया गया और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रों के साथ नामकरण संस्कार संपन्न हुआ, जिसमें असद खान को नया नाम ‘अथर्व त्यागी’ दिया गया।

इसे भी पढ़ें; Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ; राम नगरी में खुशियों का माहौल

पूजन कराने वाले ब्राह्मण आलोक नाथ योगी ने बताया कि घर वापसी से पूर्व शुद्धिकरण संस्कार अनिवार्य होता है। इसके बाद विधिवत पूजन और नामकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार पूरी की गई।

अथर्व त्यागी ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर हैं और सागर जिले में उनका पूरा परिवार रहता है। इसके साथ ही वह एक सरकारी विभाग में ठेकेदारी का कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मुस्लिम धर्म का पालन करता है, लेकिन बचपन से ही उन्हें मंदिरों में जाना और पूजा-पाठ करना अच्छा लगता था।

अथर्व के अनुसार, जैसे-जैसे वह बड़े हुए, नाम के कारण कई बार मंदिरों में प्रवेश और पूजा करने के दौरान असहजता का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुद को बजरंगबली का भक्त बताया और कहा कि अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया।

किन-किन की उपस्थिति में हुई पूजा

इस धार्मिक अनुष्ठान में योगी आलोक नाथ (हिन्दू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक), सुधीर सिंह, सौरभ गौतम, निखिल यादव, सौम्या सिंह, ऋचा सिंह, सचिन त्रिपाठी सहित 21 बटुक ब्राह्मणों ने गौरी-गणेश पूजन, पंचद्रव स्नान और गंगा पूजन संपन्न कराया।

#varanasinews #kashi #sanatandharma #gharwapsi #gangaghat