THE AYODHYA TIMES

DESH KI TAZZA NEWS

Meerut News; मेरठ में एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता की, पहले उसे लाठी से मारा और फिर लाश को गली में घसीटा, वीडियो हुआ वायरल।

Meerut News

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्ट्रीट डॉग के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दी गईं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में एक बच्चे को कुत्ते के काटने की घटना से नाराज एक युवक ने गुस्से में आकर कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

Meerut News; प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक चांद ने पहले कुत्ते को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और फिर उसके मुंह पर ईंट मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इतना ही नहीं, कुत्ते की मौत के बाद आरोपी ने उसकी लाश को रस्सी से बांधकर गली में घसीटा, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जब स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय हरकत का विरोध किया और युवक को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी उनसे भी उलझ गया। आरोप है कि वह ईंट उठाकर लोगों की ओर दौड़ा और हाथापाई पर उतर आया, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें; काशी में गंगा की पावन धारा के बीच असद ने अपनाया सनातन धर्म, बोले– बचपन से थी पूजा-पाठ की इच्छा

पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज में आरोपी को कुत्ते की लाश को रस्सी से घसीटते हुए साफ देखा जा सकता है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी की पहचान चांद के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सामने आए दोनों वीडियो एक ही घटना से जुड़े हैं या नहीं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

#मेरठ #कंकरखेड़ा #स्ट्रीटडॉग #animalcruelty #कुत्तेकेसाथक्रूरता #वीडियोवायरल