Ayodhya News: प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उनके सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंत्री ने मीडिया से बातचीत की और अयोध्या से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
अयोध्या बन रही है देश की सांस्कृतिक राजधानी
मीडिया से बातचीत के दौरान सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या का धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पूरे देश में विशेष स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि अयोध्या तेजी से देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां का वातावरण ऐसा है कि बार-बार आने का मन करता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या त्रेता युग की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पुनः स्थापित की जा रही है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
इसे भी पढ़ें; इसे भी पढ़ें; 772 ग्राम पंचायतों में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना पर काम शुरू, सुस्ती बरतने वाले छह ब्लॉकों के बीडीओ से मांगा जवाब
नए साल पर उमड़ी ऐतिहासिक श्रद्धालुओं की भीड़
नए वर्ष के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस बारे में मंत्री ने कहा कि एक जनवरी को आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और भगवान रामलला के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का एक साथ पहुंचना आस्था और विश्वास का बड़ा उदाहरण है और यह भीड़ अपने आप में ऐतिहासिक मानी जा रही है।
विपक्ष के तंज और 2027 चुनाव पर मंत्री का जवाब
भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर विपक्ष द्वारा किए जा रहे तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक विषय है और इसमें विपक्ष को अनावश्यक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक वर्ग या जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम करती है।
वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि भाजपा हमेशा चुनावी मोड में रहती है और एक चुनाव समाप्त होते ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर देती है।
#ayodhyanews #suryapratapshahi #rammandir #uppolitics #culturalcapital