THE AYODHYA TIMES

DESH KI TAZZA NEWS

CM योगी आदित्यनाथ ने एप्स्ट्रोक को दिए खास निर्देश, यूपी पुलिस के इतिहास में पहली बार हुआ ये काम, देखिए पूरी खबर

CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस मंथन कार्यक्रम में बीट पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, पुलिस प्रशिक्षण, जेल सुधार और फॉरेंसिक व्यवस्था को सशक्त बनाने को लेकर कई दिए अहम निर्देश।
उन्होंने कहा कि पुलिस की तैनाती योग्यता के आधार पर होनी चाहिए और पुलिसिंग में बेहतर व्यवहार, आधुनिक तकनीक का उपयोग तथा जनता-केंद्रित कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

CM योगी आदित्यनाथ ने गाँव की सुरक्षा के पुलिस सिस्टम पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम चौकीदारों को पुलिस बीट प्रणाली से जोड़ना बेहद जरूरी है। स्थानीय सामाजिक ढांचे की जानकारी होने के कारण चौकीदार अपराध रोकने, सूचना जुटाने और त्वरित कार्रवाई में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बीट कांस्टेबल, उपनिरीक्षक और ग्रामीणों के बीच नियमित संवाद को कानून-व्यवस्था सुधारने का अहम माध्यम बताया।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, मिशन शक्ति, महिला सुरक्षा सबकी होगी जिम्मेदारी

महिला और बाल सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति सिर्फ पुलिस की पहल नहीं है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने परिवार और समाज के भीतर सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और कार्यस्थलों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं में भरोसा और जागरूकता बढ़ाना है ज़रूरी

मुख्यमंत्री ने महिला बीट पुलिस को स्थानीय महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं निडर होकर मदद मांग सकेंगी। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रशिक्षण देने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सुरक्षित महसूस करना पुलिस की बड़ी सफलता है।

थानों में नियुक्ति लोगों की योग्यता पर होगी

पुलिस थानों को व्यवस्था की बुनियाद बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि थानाध्यक्षों की नियुक्ति केवल मेरिट पर होनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दबाव से दूर रहकर निष्पक्ष काम करने की जरूरत बताई और कहा कि सुरक्षा कवर जरूरत के अनुसार दिया जाए, न कि प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि थानों में करीब 50,000 पुलिस कर्मियों की होगी।तैनाती

संरचनात्मक सुधारों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों में करीब 50 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की आवश्यकता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आधुनिक थाना मॉडल विकसित किए जाएं, जिनमें पार्किंग, बैरक और जनसेवा सुविधाएं हों। बजट के बेहतर उपयोग के लिए नीतिगत फैसले तेजी से लिए जाने चाहिए।

माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस के व्यवहारों पर दिया जोर

सीएम योगी ने माना कि बड़े आयोजनों में पुलिस की सराहना हुई है, लेकिन रोजमर्रा की पुलिसिंग में अब भी शिकायतें मिलती हैं। उन्होंने नियमित काउंसलिंग, बीट सिस्टम की निगरानी और प्रदर्शन को वार्षिक रिपोर्ट से जोड़कर जवाबदेही तय करने की बात कही।

माननीय मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध पर लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल लेन-देन बढ़ने से सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने बीट पुलिस, महिला बीट पुलिस और बीसी सखी नेटवर्क के माध्यम से खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को सतर्क करने का निर्देश दिया।
राज्य में साइबर हेल्प डेस्क की संख्या 2 से बढ़कर 75 थानों तक पहुंच चुकी है और 1930 साइबर हेल्पलाइन को भी मजबूत किया गया है।

#cmyogi #yogiadityanath #policemanthan #uppolice #महिला_सुरक्षा